फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two arrested with stolen bike

Deoria News: चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

Thu, 13 Mar 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 13 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with stolen bike
तरकुलवा। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को चोरी की एक बाइक के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया। उनके साथ पुलिस ने चोरी की बाइक को भी बरामद किया। एसओ मृत्युंजय राय ने बताया कि कुशीनगर जिले के थाना खैरटिया के ग्राम शंकर पटखौली के रहने वाले सूरज प्रजापति पुत्र पौहारी प्रजापति 7 मार्च को थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुरा के विकास पुत्र हरेंद्र के वहां तिलक में शामिल होने आए थे। इस दौरान उनकी मोटर साइकिल चोरी हो गई। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज पुलिस बाइक की तलाश कर रही थी। इस बीच मुखबिर ने सूचना दिया को दो लोग एक चोरी की बाइक लेकर घर से कुशीनगर जिले की ओर बेचने जा रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर देवरिया-कसया मार्ग पर बसंतपुर धूसी पुलिया पर एक बाइक पर सवार दो लोगों को पकड़ किया, उन्होंने बाइक चोरी का होना कबूल कर लिया। एक ने अपना नाम प्रशांत गुप्ता उर्फ कल्लू निवासी रतनपुरा थाना तरकुलवा बताया तो दूसरा बाल अपचारी निकला। बाइक बरामद करने वाली पुलिस टीम में एसआई केशव राम मौर्य, हेड कांस्टेबल मृत्युंजय कुमार, कॉन्स्टेबल रोहित यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed