{"_id":"6a8f421e385a7c4f8d03bbaa","slug":"two-accused-arrested-for-theft-jewelry-and-cash-recovered-deoria-news-c-208-1-deo1049-190166-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार जेवर और नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार जेवर और नकदी बरामद
Thu, 27 Aug 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। शहर के गरुलपार मोहल्ले में करीब पांच लाख रुपये के जेवर चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पीली धातु का एक लॉकेट, एक अंगूठी, सफेद धातु के दो सिक्के और 9,820 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार जांच में अब तक चार आरोपियों के नाम सामने आए हैं।
पुलिस के मुताबिक गरुलपार में मिशन स्कूल के पीछे रहने वाले बलवंत कुमार सिंह के कमरे से 13 अगस्त की रात एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, दो सोने के लॉकेट, एक जोड़ी सोने की बाली और चांदी के दो सिक्के चोरी हो गए थे।
चोरी हुए सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई। शिकायत के आधार पर कोतवाली में केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी।
जांच के दौरान नेहरूनगर निवासी सूरज चौहान, गरुलपार काली मंदिर के पास रहने वाले चंदन मद्धेशिया उर्फ रेहान, खरजरवा निवासी निखिल पटेल और धनराज छापर थाना खामपार निवासी मुकुल कुमार के नाम सामने आए। पुलिस ने निखिल पटेल और मुकुल कुमार को गिरफ्तार किया है। चंदन मद्धेशिया को कोतवाली के एक अन्य केस में पहले ही जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों से एक लॉकेट, एक अंगूठी, दो सिक्के और 9,820 रुपये नकद बरामद हुए हैं।