{"_id":"67cf360f5621d2c7b6065dcb","slug":"turning-vehicles-in-a-single-lane-has-become-fatal-deoria-news-c-207-1-sgkp1006-133272-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एक ही लेन में वाहनों को मोड़ना हो गया जानलेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एक ही लेन में वाहनों को मोड़ना हो गया जानलेवा
Tue, 11 Mar 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
इसी कंटेनर से हुई थी कार की टक्कर-
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। नगर थाना क्षेत्र के तिलकपुर पुरैना गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना से एनएचएआई और प्रशासनिक अधिकारियों के सड़क सुरक्षा के दावे कसे पलीता लग गया।
मौके पर पहुंचे सैकड़ों लोगों में यही चर्चा होती रही कि अगर डायवर्जन करने की स्थिति बनी तो दूसरी तरफ से आ रहे वाहन चालकों को इसकी जानकारी देनी चाहिए थी।
बिना किसी कॉशन के फोरलेन की दो लेन को बंद कके बचे दो लेन में दोनों तरफ के वाहनों को मोड़ देना बड़ी भूल साबित हुई।
असल में बिहार से धान लादकर जा रहा ट्राॅला तड़के दो बजे कैप्टन नगर बसहवा के पास बीच सड़क पर पलट गया था। उसके बाद जेब्रा क्रॉसिंग से बैरिकेडिंग करते हुए पुरैना तक रूट तक डायवर्जन किया गया था। डायवर्जन के समय दोनों जगहों पर सुरक्षा बोर्ड लगाए गए थे। दोनों जगहों पर पुलिस फोर्स भी तैनात थी।
विज्ञापन
कंटेनर विपरीत दिशा में आने के बाद भी लाइट नहीं जलाया था। इसके चलते कार और कंटेरनर की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
नगर थाना क्षेत्र का पुरैना, कट्या का क्षेत्र डेंजर जोन के रूप में जाना जाता हैं। बावजूद इसक एनएचएआई ने इस जगहों पर कोई भी साइन बोर्ड नहीं लगाया है। आसपास के डिवाइडर भी कटे हैं। यहां पहले भी कार दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की जान जा चुकी है।
क्षेत्र के अवधेश कुमार, राम प्रकाश, लालजी यादव ने बताया कि यहां पर सड़क सुरक्षा का कोई उपाय नहीं किया गया है।