फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Reports of petrol leaking from an oil depot pipeline; officials attributed it to rusted soil.

Deoria News: तेल डिपो की पाइपलाइन से पेट्रोल रिसने की चर्चा, अफसरों ने बताया जंग लगी मिट्टी

Mon, 28 Sep 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 28 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Reports of petrol leaking from an oil depot pipeline; officials attributed it to rusted soil.
बैतालपुर डिपो के पास जांच करते अफसर।
बैतालपुर। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के बैतालपुर तेल डिपो से जुड़ी पाइपलाइन में रविवार की देर शाम पेट्रोल रिसने की सूचना से आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया। देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग के किनारे सड़क के बीच से गुजर रही पाइपलाइन के पास रात करीब आठ बजे ग्रामीणों ने पेट्रोल जैसा पदार्थ रिसता देखा। सूचना मिलते ही डिपो के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, पाइपलाइन के आसपास पदार्थ रिसता दिखाई देने पर उन्होंने तत्काल डिपो अधिकारियों को सूचना दी। उग्रसेन गुप्ता, धनपाल मणि, चंद्रशेखर गुप्ता और शेषनाथ गुप्ता ने बताया कि पाइपलाइन सड़क किनारे से गुजर रही है और वहां लगातार वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में किसी भी तरह का रिसाव गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। ग्रामीणों ने पाइपलाइन की जांच कराने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की।
विज्ञापन

डिपो अधिकारियों के अनुसार, बारिश के कारण पाइपलाइन के आसपास जंग लगने और मिट्टी जमा होने से ऐसी स्थिति दिखाई दी। मौके पर पेट्रोल के खतरनाक रिसाव जैसी स्थिति नहीं मिली। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आवश्यक सावधानी बरतने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed