{"_id":"6ab966046c09bd8f340e9217","slug":"five-detained-following-reports-of-religious-conversion-questioning-underway-deoria-news-c-208-1-deo1033-192889-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: धर्म परिवर्तन की सूचना पर पांच हिरासत में, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: धर्म परिवर्तन की सूचना पर पांच हिरासत में, पूछताछ जारी
Mon, 28 Sep 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस ने झोपड़ी में चल रही गतिविधि की जांच की। मौके से पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, अभी मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, इसलिए प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। पुलिस द्वारा मौके से धार्मिक पुस्तकें और प्रचार सामग्री बरामद किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। कुछ महिलाओं से पूछताछ किए जाने की चर्चा है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
आरोप है कि रविवार को गांव की एक झोपड़ी में कुछ महिला-पुरुष एकत्र थे। वहां एक व्यक्ति प्रार्थना समेत अन्य धार्मिक गतिविधियां करा रहा था। गतिविधि संदिग्ध लगने पर एक ग्रामीण ने इसका वीडियो बनाकर एसओ श्रीरामपुर को भेजा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद बाहरी लोगों को थाने ले आई।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में ऐसी गतिविधियां काफी समय से चल रही हैं। बिहार के कुछ लोग गांव में आकर लोगों को बरगलाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करते हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
..
मुख्यमार्ग पर नाटक करने लगी महिला
पुलिस के पांच लोगों को हिरासत में लेने के बाद कुछ महिलाएं थाने पहुंचीं। इनमें से एक महिला ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में मुख्य मार्ग पर कथित तौर पर नाटक किया। पुलिस के सख्त होने पर सभी मौके से चले गए।
...
कोट
मामले की जांच की जा रही है। लिखित शिकायत मिलने पर नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
मनोज सिंह, सीओ