फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rapti and Gorra rivers rise by nearly two meters; Saryu's water level also increases.

Deoria News: करीब दो मीटर चढ़ी राप्ती-गोर्रा, सरयू के जलस्तर में भी बढ़त

Mon, 28 Sep 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 28 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Rapti and Gorra rivers rise by nearly two meters; Saryu's water level also increases.
रुद्रपुर में बांध के करीब पहुंची राप्ती नदी
देवरिया। नेपाल और पूर्वांचल में तीन दिन तक हुई भारी बारिश का असर नदी-नालों पर दिखने लगा है। खतरे के निशान से काफी नीचे रही राप्ती-गोर्रा में दो दिन में ही करीब दो मीटर पानी बढ़ गया है। छोटी गंडक नदी भी पहली बार गेज पर दिखने लगी है। सरयू नदी के जलस्तर में भी 20 सेमी की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा सभी बरसाती नालों में भी पानी का तेज बहाव दिख रहा है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार की सुबह आठ से रविवार की सुबह आठ बजे तक जिले में 75 मिलीमीटर बारिश हुई है। इससे पहले शुक्रवार की सुबह आठ से शनिवार की सुबह आठ बजे के बीच 21 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस तरह दो दिन में ही 86 मिलीमीटर बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर तेजी से ऊपर चढ़ रहा है।
विज्ञापन

बरहज संवाद के अनुसार, सरयू और राप्ती के जलस्तर में एक बार फिर इजाफा होने लगा है। पिछले 24 घंटे में सरयू में 20 सेंटीमीटर और राप्ती के जलस्तर में 1.30 मीटर का बढ़त दर्ज किया गया है। पांचवीं बार दोनों नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। मोहन सेतु के पास परसियां-विशुनपुर देवार में कटान तेज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रपुर संवाद के अनुसार, राप्ती और गोर्रा नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होने से तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। दो दिनों में दोनों नदियों का जलस्तर करीब दो मीटर तक बढ़ने की सूचना है। गोर्रा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 70.50 मीटर के करीब पहुंच गया है। रविवार को पिपरा घाट पर गोर्रा का जलस्तर 68.95 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 1.55 मीटर नीचे है। वहीं राप्ती का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। राप्ती नदी का जलस्तर भी बढ़कर 68.55 मीटर तक पहुंच गया। दो दिनों में जलस्तर में तेजी से हुई वृद्धि के बाद दोआबा क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता राधेश्याम ने बताया कि अनुमान के अनुसार नदियों के जलस्तर में अभी और बढ़ोतरी हो सकती है। दोनों नदियां आने वाले दिनों में खतरे के निशान के करीब पहुंच सकती हैं। हालांकि चिंता की कोई बात नहीं है। आपात स्थिति से निपटने के लिए बाढ़ खंड पूरी तरह तैयार है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के सभी तटबंध सुरक्षित हैं और विभाग की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed