फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tubewell drain broken, worker's head broken when he protested

Deoria News: ट्यूवबेल का नाली तोड़ा, विरोध करने पर मजदूर का सिर फोड़ा

Thu, 18 Jul 2024 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 18 Jul 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Tubewell drain broken, worker's head broken when he protested
ठेकेदार ने दो नामजद समेत 12 लोगों के खिलाफ थाने में दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर कारखाना। बकरी चराने पहुंचे ग्रामीणों ने निर्माणाधीन ट्यूवबेल की नाली तोड़ दी। विरोध करने पर मजदूर की पिटाई कर घायल कर दिया। उसका सिर फट गया। मौके पर पहुंचे ठेकेदार ने दो नामजद सहित 12 लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, सिरसिया नंबर एक गांव में सरकारी ट्यूवबेल का निर्माण चल रहा है। बुधवार को आधा दर्जन मजदूर नाली निर्माण कर रहे थे। इसी दौरान गांव के एक दर्जन किशोर और महिलाएं बकरी चराने पहुंचीं। मजदूरों ने नाली निर्माण से थोड़ी दूर ले जाकर बकरी चराने को कहा।
विज्ञापन

आरोप है कि इस बात को सुनकर महिलाएं और किशोर आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने नाली तोड़ने लगे। मजदूरों के विरोध करने पर ग्रामीणों ने उनकी पिटाई की। पिटाई से मजदूर जामवंत यादव का सिर फट गया। जानकारी मिलने पर पहुंचे ठेकेदार जीवन प्रकाश श्रीवास्तव ने मजदूर का पीएचसी डुमरी में इलाज कराया। ठेकेदार ने दो नामजद समेत 12 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने कहा कि मामला संज्ञान में है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed