फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Truck collides with tempo, woman killed, three injured

Deoria News: ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर, महिला की मौत, तीन घायल

Mon, 20 Oct 2025 08:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 20 Oct 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
Truck collides with tempo, woman killed, three injured
विद्यावती की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद 
रामलक्षन। रुद्रपुर-गौरीबाजार मार्ग पर सवारी से भरे एक टेंपो को ट्रक ने ठोकर मार दी। जिसमें सवार महिला की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हो गए। घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है। महिला अपने बहू का इलाज कराने टेंपो से रुद्रपुर जा रही थी।
विज्ञापन


रामलक्षन निवासी विद्यावती देवी 55 वर्ष पत्नी स्व. बुद्धू राजभर अपनी बड़ी बहू गीता देवी का इलाज कराने रविवार की देर रात टेंपो से रुद्रपुर जा रही थीं। साथ में उनके परिजन राजन राजभर 20 वर्ष पुत्र सुरेंद्र, हरिलाल राजभर 60 वर्ष पुत्र चंद्रबली और सागर राजभर 20 वर्ष पुत्र लालू थे। जब टेंपो रुद्रपुर-गौरीबाजार मार्ग स्थित पिपरा चौराहे पर पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक ने साइड से जोरदार टक्कर मार दिया।
विज्ञापन

हादसे में टेंपो सवार विद्यावती देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य तीन राजन, हरिलाल और सागर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन और पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में शामिल दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पुलिस चौकी पर खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के तीनों बेटे शंभू राजभर, बबलू राजभर और रामलखन राजभर रोजी-रोटी के सिलसिले में बेंगलूरू में रहते हैं। हादसे की खबर मिलते ही वे घर के लिए रवाना हो गए हैं। सीओ हरिराम यादव ने बताया कि घटना की जानकारी है, मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed