फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Trial Dates Announced for Civil Services Sports

Deoria News: सिविल सर्विसेज खेलों के लिए ट्रायल की तिथियां घोषित

Tue, 22 Jul 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 22 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Trial Dates Announced for Civil Services Sports
- खेल निदेशालय की ओर से आयोजित होने वाली स्टेट प्रतियोगिता में कर सकेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। खेल निदेशालय की ओर से आयोजित होने वाले सिविल सर्विसेज खेलों में प्रतिभाग के लिए जिला व मंडल ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। आठ अगस्त को जनपद स्तर पर जिला ट्रायल एवं मंडल स्तर पर 12 एवं 13 अगस्त ट्रायल होगा।


जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि राज्य सरकार के कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विभिन्न खेलों के लिए सिविल सर्विसेज खेलों के लिए ट्रायल की तिथि घोषित कर दी गई है। जनपद स्तरीय चयन/ट्रायल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आठ अगस्त को सुबह 10 बजे से एवं मंडलीय चयन ट्रायल गोरखपुर में 12 व 13 अगस्त काो सुबह 11 बजे से होगी। ट्रायल में टेनिस, वालीबाल, तैराकी, बास्केटबाॅल, बैंडमिंटन, टेबुल-टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एंड बेस्टफिजिक, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट व हाॅकी खेलों को शामिल किया गया है। इसमें ऑटोनोमस बाॅडी जैसे परिषद/बोर्ड/नगर-निगम/पंचायत/पुलिस विभाग/ अध्यापक/सहायक अध्यापक आदि भाग नही लेंगे। पूर्ण रूप से सरकारी कर्मचारी ही भाग ले सकते हैं। इच्छुक पूर्ण सरकारी अधिकारी/कर्मचारी अपने विभाग से अनुमति प्राप्त कर निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर इसमें भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed