फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   trespass in shop

रामपुर बुजुर्ग में दुकान का ताला तोड़कर चोरी

Sun, 06 Feb 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
trespass in shop
रामपुर बुजुर्ग में दुकान का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन

बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग पुलिस चौकी के निकट जनरल स्टोर का ताला तोड़कर शनिवार की रात चोर दस हजार रुपये और सामान चुरा ले गए। दुकानदार के मुताबिक, पिछले दो वर्ष में उसकी दुकान में तीसरी बार चोरी हुई है।

रामपुर बुजुर्ग गांव निवासी विजय प्रताप सिंह की चौराहे पर पुलिस चौकी से करीब सौ मीटर की दूरी पर जनरल स्टोर है। दुकान पर उनके पिता सेवानिवृत्त शिक्षक रामायण सिंह भी बैठते हैं। रोज की तरह देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए। रविवार की सुबह जब वे दुकान पर पहुंचे तो दुकान के ऊपर का एसबेस्टस हटा हुआ था। ताला भी टूटा हुआ था। दुकान में सामान बिखरा पड़ा था। काउंटर में रखे दस हजार रुपये, कापी, रजिस्टर, पेन, मास्क, चाकलेट, गेंद आदि गायब थे। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed