{"_id":"6ab8180d4d13ed8000031e96","slug":"tree-fallen-on-the-road-disrupts-traffic-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-192767-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मार्ग पर गिरा पेड़ आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मार्ग पर गिरा पेड़ आवागमन बाधित
Sun, 27 Sep 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
बरहज। देवरिया- सोनूघाट-बरहज मार्ग पर बारीपुर के निकट आंधी-पानी के कारण जगह-जगह पेड़ टूटकर गिर गए। इससे सड़क पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे बाद सड़क से मलबा हटाये जाने के उपरांत संचलन शुरू हो सका।
बंगाल की खाड़ी से उठा अर्नब चक्रवात के चलते पिछले तीन दिन से नगर-क्षेत्र का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आंधी-बारिश के चलते धान की फसल, पेड़ के अलावा जगह-जगह बिजली के तार टूट कर गिर गये हैं।
शनिवार को बारीपुर, गड़ेर, सुविखर, परसियां अजमेर के अलावा अन्य कई जगहों पर सड़क पर पेड़ और बिजली के तार टूटकर गिर जाने से सोनूघाट-बरहज मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया था।
विज्ञापन
मार्ग बाधित हो जाने के कारण घंटों जाम जैसी स्थिति हो गई थी। सूचना पर विभागीय कर्मचारी हालात सामान्य करने में जुटे हुए थे। करीब एक घंटे बाद जाकर आवागमन सुलभ हो सका। संवाद