फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Trailer hits pickup returning from Mahakumbh, 23 injured

Deoria News: महाकुंभ से लौट रहे पिकअप में ट्रेलर ने मारी टक्कर, 23 घायल

Sun, 02 Feb 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 02 Feb 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Trailer hits pickup returning from Mahakumbh, 23 injured
देवरिया। सोनूघाट-महुआनी मार्ग पर शुक्रवार महाकुंभ से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही पिकअप में ट्रेलर ने ठोकर मार दिया। जिसमें सवार 23 लोग घायल हो गए। घायलों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। डीएम दिव्या मित्तल ने मेडिकल कालेज पहुंचकर घायलों का हाल जाना। कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के शाहपुर कुरमौटा गांव से 23 लोग एक ही पिकअप पर सवार होकर प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए 27 जनवरी को गए थे। सभी लोग मौनी अमावस्या पर स्नान करने के बाद पिकअप से शुक्रवार की सुबह वापस अपने गांव जा रहे थे। अभी सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनूघाट-महुआनी मार्ग पर परसिया भंडारी के पास पहुंचे थे कि पिकअप में सामने से तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने पिछले हिस्से से पिकअप में ठोकर मार दिया।
विज्ञापन

पिकअप सड़क से नीचे उतर कर गड्ढे में पलट गई। सवार 23 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें छह को गंभीर चोटें आईं। घायलों में चंद्रमती देवी उम्र 60 वर्ष, लक्ष्मीना देवी उम्र 43 वर्ष, कुंती देवी उम्र 50 वर्ष, उषा उम्र 28 वर्ष, पार्वती देवी उम्र 30 वर्ष,  सीमा देवी 45 वर्ष, सागर उम्र 11 वर्ष, राज गुप्ता उम्र 11 वर्ष, कृति उम्र तीन वर्ष, शकुंतला उम्र 40 वर्ष, संदीप गौड़ उम्र 25 वर्ष, सत्येन्द्र कुमार गौड उम्र 32, आराध्या उम्र 8 वर्ष, परिधि उम्र 11 वर्ष, लक्ष्मीना देवी उम्र 45 वर्ष, जोगिंद्र उम्र 50 वर्ष, भागवत उम्र 14 वर्ष, छोटन उम्र 18 वर्ष, साधना उम्र 22 वर्ष, संध्या उम्र 18 वर्ष, पार्वती देवी उम्र 30 वर्ष, शत्रुधन उम्र 25 वर्ष, चिरईया देवी उम्र 65 वर्ष शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल सीमा देवी व ऊषा देवी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। सूचना पर डीएम दिव्या मित्तल व एसपी विक्रांत वीर मेडिकल कॉलेज पहुंच घायलों की जानकारी ली। सीएमओ डॉ राजेश झा व सीएमएस डॉ एचके मिश्रा ने घायल श्रद्धालु व तिमारदारों के नास्ते व भोजन का इंतजाम करते हुए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने में ततत्पर दिखे। इलाज के बाद अधिकांश मरीजों को प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। चार मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। वहीं दो मरीज को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed