फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   traders association gave memorandom

व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

Wed, 06 Apr 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
traders association gave memorandom
व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

देवरिया। शहर के एक व्यापारी पर गोलबंद लोगों ने दस दिन पहले जानलेवा हमला कर दिया। व्यापारी गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें गोरखपुर में भर्ती कराया गया है। वह आईसीयू में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। बावजूद पुलिस, एनसीआर दर्ज कर खानापूरी में जुट गई है। इससे आक्रोशित व्यापारियों ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शहर के अंसारी रोड निवासी राजेश केजरीवाल करीब दस रोज पहले गायत्रीपुरम स्थित भूमि पर मकान का निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक व्यक्ति ने साथियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी। धारदार हथियार के हमले से उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। व्यापारी को मरा समझ कर हमलावर मौके से फरार हो गए। पत्नी नीतू केजरीवाल ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने महज एनसीआर दर्ज कर बैठ गई। किसी भी आरोपी का पुलिस ने शांति भंग में चालान तक नहीं किया। इस दौरान शक्ति गुप्ता, मंटू बाबू जायसवाल, विष्णु अग्रवाल, पुरुषोतम मरोदिया, तारकेश्वर गुप्ता, अजय नांगलिया, योगेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed