फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tomorrow CM will present development projects worth 67 thousand crores

Deoria News: कल 67 हजार करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात देंगे सीएम

Sun, 27 Apr 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 27 Apr 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Tomorrow CM will present development projects worth 67 thousand crores
देसही देवरिया। पड़ियापार गांव स्थित राजकीय महाविद्यालय में 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन सुबह दस बजे के करीब होगा। इस दौरान वह 67 हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

इसमें 42267.64 करोड़ रुपये की 160 नई परियोजनाओं का शिलान्यास और नव निर्मित राजकीय महाविद्यालय सहित 25364.27 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 341 तैयार बड़ी परियोजनों का लोकार्पण शामिल है। इसको लेकर सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दीं।
विज्ञापन

नव निर्मित राजकीय महाविद्यालय का लोकार्पण करने आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ शहरवासियों को हजारों कराेड़ की सौगात देंगेे। मुख्यमंत्री के आगमन की संभावित तैयारियां जिला प्रशासन ने शहर के चीनी मिल में शुरू कर दी थी, लेकिन शनिवार की देर रात कार्यक्रम का आयोजन स्थल पड़ियापार में तय होने के बाद प्रशासनिक महकमे ने आयोजन की तैयारियां तेज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह साढ़े सात बजे के करीब कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, डीएम दिव्या मित्तल, एसपी विक्रांत वीर सहित आयोजन स्थल पर पहुंचे। परिसर का निरीक्षण किया गया। दो घंटे बाद कृषि मंत्री अधिकारियों को निर्देश देकर वापस लौटे, जबकि डीएम मातहतों के साथ दोपहर तक जमी रहीं।
जिले में 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन की भनक लगते ही जिला प्रशासन ने शहर के चीनी मिल का निरीक्षण कर अपनी तैयारियां तेज कर दी थी। इसी बीच शनिवार की देर रात लखनऊ से आगमन की आधिकारिक पुष्टि होने के बाद आयोजन स्थल को बदल दिया गया। अब चीनी मिल की जगह देसही देवरिया विकास खंड क्षेत्र के पड़ियापार गांव स्थित राजकीय महाविद्यालय परिसर में 29 अप्रैल की सुबह दस बजे पहुंचेंगे।
इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। महाविद्यालय के बिल्कुल पास में हैलीपेड बनाया जा रहा है। जेसीबी सहित तमाम मशीनों को लगाकर सड़क पर गड्ढे, टूटी सड़कों को मरम्मत करने का कार्य तेज हो गया है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार मॉनीटरिंग में लगे हुए हैं।

जिले को विकास की सौगात देंगे योगी : जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल को योगी आदित्यनाथ पड़ियापार में जिले के लोगों को विकास की बड़ी सौगात देंगे। 42267.64 करोड़ रुपये की 160 नई परियोजनाओं का शिलान्यास करने के अलावा यहां नव निर्मित राजकीय महाविद्यालय के साथ 25364.27 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 341 तैयार बड़ी परियोजनों का इलेक्ट्रिक बटन दबाकर लोकार्पण भी करेंगे। आगमन को लेकर भाजपा नेताओं सहित आम लोगों में भी विकास को लेकर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed