फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three way hit on consumers, transformers blowing

Deoria News: उपभोक्ताओं पर तीन तरफा मार, फुंक रहे ट्रांसफार्मर, बिल की गड़बड़ी में नहीं हो रहा सुधार

Sun, 25 Jun 2023 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Three way hit on consumers, transformers blowing
अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं शहरवासी, आए दिन किसी न किसी मोहल्ले में जल जा रहे जर्जर तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के बिजली उपभोक्ताओं पर इन दिनों तीन तरफा मार पड़ रही है। कहीं ट्रांसफार्मर फुंक जा रहे तो कहीं तार जल जाने से घंटो मोहल्ले की बत्ती गुल हो जा रही है। एक हफ्ते में आठ ट्रांसफार्मर में खराबी आई है। वहीं तीन सौ से अधिक जगहों पर फाल्ट की समस्या ने नींद उड़ा दी है। दूसरी तरफ बिजली बिल की गड़बड़ी से करीब डेढ़ सौ उपभोक्ता परेशान हैं। इसे सुधारने की वजाय निगम के अधिकारी उलझाते जा रहे हैं। इधर मौसम की मार लोगों पर भारी पड़ रही है। 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचे तापमान ने दो सौ से अधिक लोगों की जान ले ली है।
------------------- पैकेज: एक
फोटो...
शहरवासियों को 20 से 22 घंटे ही मिल पा रही बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गर्मी को देखते हुए शासन ने शहर वासियों को अनवरत विद्युत आपूर्ति देने का निर्देश दिया है, लेकिन रोजाना हर उपकेंद्र पर औसतन 70 से 80 फाल्ट होने के कारण उपभोक्ताओं को 20 से 22 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन

शहर में करीब 40 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। नाथ नगर, भटवलिया, रामलीला मैदान व पुरवा फीडर से पूरे शहर की बिजली आपूर्ति होती है। ट्रांसफार्मर फुंकने और बड़ा फाल्ट होने से कई मोहल्लों में बिजली 10 से 15 घंटे गुल हो जा रही है। शुक्रवार की देर रात रामनाथ देवरिया पश्चिमी में फाल्ट के कारण डेढ़ घंटे तक सौ से अधिक घरों उपभोक्ता प्रभावित हुए। बृहस्पतिवार की रात सिंधी मिल कालोनी में ट्रांसफार्मर जलने से आठ घंटे तक उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। पुरवा उपकेंद्र से जुड़े गायत्रीपूरम में प्लास्टिक कोटेड तार जल जाने के कारण 14 घंटे तक लोगों को बिजली के लिए इंतजार करना पड़ा। हफ्ते भर की बिजली व्यवस्था पर नजर डालें तो चार जगहों पर ट्रांसफार्मर जले हैं। तीन सौ अधिक फाल्ट की शिकायतें आई हैं। रामलीला मैदान उपकेंद्र से जुड़े परशुराम चौक पर बुधवार को व चटनी गड़ही मोहल्ला में बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर फुंक गए। पुरवा उपकेंद्र के गायत्रीपूरम में तीन दिन पहले ट्रांसफार्मर जल गया था। अधीक्षण अभियंता जीसी यादव ने बताया कि लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर जल रहे थे। फाल्ट की शिकायतें आ रही थीं। दो दिनों से समस्या में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
आठ घंटे तक गुल हो जा रही बिजली
दिन रात मिलाकर 20 से 22 घंटे बिजली ही मिल पा रही है। कई दिन फाल्ट के चलते आठ घंटे से अधिक बिजली गुल रही है। मोहल्ले के तार जर्जर हो गए हैं। - संदीप सिंह, खरजरवा
----------
गांवों की तरह हो रही बिजली कटौती
शहर में गांवों की तरह अघोषित बिजली कटौती हो रही है। गर्मी में बिजली न रहने से दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन का चैन रात की नींद गायब हो जा रही है। - विकास कुमार, भीखमपुर रोड
----------------------------
पैकेज: दो
फोटो...
उपभोक्ताओं से मांग रहे बिल जमा करने की रसीद
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बिजली निगम उपभोक्ताओं को चुन-चुनकर झटका दे रहा है। तीन से चार एलईडी बल्ब और दो पंखे चलाने वाले उपभोक्ताओं के बिल महीने के नौ हजार से अधिक आ रहे हैं। इसकी शिकायत करने पहुंचे उपभोक्ताओं से अधिकारी पांच साल पुरानी जमा रसीद मांग रहे हैं। रसीद न दे पाने वाले उपभोक्ताओं को दौड़ाया जा रहा है। वहीं दफ्तर के सारे कागजात कूड़ा बनाकर फेंक दिए गए हैं। इस समस्या से करीब डेढ़ सौ उपभोक्ता परेशान हैं।
इनका कहना है कि जब निगम के पास बिल जमा होने का डाटा सुरक्षित नहीं है तो हम कैसे बिल जमा होने की रसीद दे पाएंगे। बिजली निगम के एसडीओ आशुतोष यादव का कहना है कि वर्ष 2017 के पहले का डेटा ऑनलाइन नहीं होने के कारण कंप्यूटर में प्रदर्शित नहीं हो रहा है। पहले के सारे कागजात बंडल में बंधे हैं, इन्हें निकाल कर एक-एक उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करना कठिन है। इन दिनों फाल्ट की समस्या अधिक आने के चलते ज्यादातर कर्मचारी बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुधारने में जुटे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी ऑफलाइन शिकायत करने वालों को हो रही है।
------------
दो माह से काट रहा हूं कार्यालय का चक्कर
मेरे पिताजी के नाम से बिजली कनेक्शन है। घर में तीन से चार एलईडी बल्ब व दो पंखा लगा है। पिछले माह बिजली बिल 3649 रुपये आया था। इस माह का बिल 9164 रुपये आया है। एसडीओ के पास गया तो वह मीटर लगने से पहले का बिल जमा रसीद मांग रहे हैं। - केशव सिंह, सिधुआं -----------

पिता चंद्रभान यादव के नाम से बिजली कनेक्शन है। दो माह पहले बिल में गड़बड़ी कि ऑनलाइन शिकायत किया था। अभी तक निस्तारण नहीं हुआ है। अधिकारी पांच साल पुराना बिजली बिल जमा रसीद मांग रहे हैं। इन लोगों के पास पहले का डेटा मौजूद नहीं है। मैंने भी रसीद नहीं रखा है। रोज कार्यालय का चक्कर लगा रहा हूं। - अमरजीत यादव, पैकौली महाराज
----------------
पैकेज: तीन
उपभोक्ताओं पर पड़ रही उमस की मार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दो दिनों के भीतर तापमान में भले ही गिरावट आई हो, लेकिन उमस बरकरार है। कभी तेज हवा चल रही है तो कभी पेड़ों के पत्ते तक नहीं डोल रहे। शुक्रवार रात लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हुए। वहीं बिजली की कटौती ने और परेशान कर दिया। दानोपुर मोहल्ले में रात के समय चार बार तो रामगुलाम टोला में छह बार बिजली ट्रिप होने की समस्या आई। गायत्रीपूरम, देवरिया खास, सिंधी मिल काॅलोनी, चकियवा समेत सात से आठ मोहल्लों में लो वोल्टेज की समस्या रही। पंखे रेंग रहे थे। फोन करने पर बिजली कर्मियों के नंबर पर कॉल नहीं लग रहा था। बार-बार बिजली गुल होने से लोग चैन की नींद नहीं सो पाए। बच्चे गर्मी के मारे चीखते रहे। इधर मच्छर भी रात भर लोगों को परेशान करते रहे। भीखमपुर रोड निवासी सतीश पांडेय ने बताया कि रात एक बजे मोहल्ले की बिजली गुल हो गई थी। घर में उमस के मारे सो नहीं पाए। छत पर गए तो मच्छरों ने परेशान किया। रामगुलाम टोला निवासी विवेक सिंह ने बताया कि रात करीब 11 बजे बिजली कट गई थी। जेई के नंबर पर फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ।
-----------
हफ्ते भर का तापमान
तारीख - अधिकतम - न्यूनतम
24 जून - 35 - 28
23 जून - 37 - 28
22 जून - 38 - 30
21 जून - 39 - 28
20 जून - 41 - 28
19 जून - 42 - 28
18 जून - 43 - 28
17 जून - 44 - 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed