फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   three including doctor found corona positive

चिकित्सक समेत तीन लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, सक्रिय मरीज 30

Fri, 19 Aug 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
three including doctor found corona positive
चिकित्सक समेत तीन लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, सक्रिय मरीज 30
विज्ञापन

देवरिया। जिला अस्पताल के एक चिकित्सक समेत तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 30 हो गई है।
शुक्रवार को आई रिपोर्ट में मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के चिकित्सक इमरजेंसी में ड्यूटी पर थे। इस दौरान बुखार, खांसी और सर्दी से पीड़ित कई लोग आए। लक्षण मिलने पर उन्हें कोविड जांच कराने की सलाह दी। अगले दिन वह बुखार, खांसी, सर्दी, कमर से नीचे पैरों में दर्द से पीड़ित हो गए। जांच में पॉजिटिव मिले। शहर क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला को दिल्ली जाना था। वह कुछ दिनों से लखनऊ में थीं। वहां जांच कराई तो संक्रमित मिलीं। वहां से देवरिया लौट आईं।

विकास खंड बैतालपुर क्षेत्र की एक महिला खांसी, सर्दी होने पर जांच कराई तो संक्रमित मिली। सभी लोग होम आइसोलेशन में हैं। शुक्रवार को होम आइसोलेशन के पांच लोग ठीक हुए हैं। जिले में अब तक 22947 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं, जबकि 22687 लोग स्वस्थ हो गए हैं। प्रभारी सीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सतर्कता बरती जा रही है। संभावित मरीजों की हर रोज जांच कराई जा रही है। शुक्रवार को तीन पॉजिटिव केस मिले। जिले में एक्टिव केस 30 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed