फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   three huts burnt

चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, तीन झोपड़ियां राख

Sun, 28 Mar 2021 08:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
three huts burnt
चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, तीन झोपड़ियां राख
विज्ञापन

भाटपाररानी। बनकटा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में शनिवार की रात में भोजन पकाते समय चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। तीन लोगों की झोपड़ियां और उसमें रखा सामान राख हो गया। गांव वालों ने काफी प्रयास के बाद आग बुझाया।

रघुनाथपुर गांव निवासी गुड्डू अंसारी के परिवार की महिलाएं रात में खाना पका रही थीं। इसी दौरान चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में आग पकड़ ली। कुछ ही देर में झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल में उसके भाई भेड़िआर अंसारी व सलीम अंसारी की भी झोपड़ी में आग पकड़ ली। तीनों झोपड़ियां और उसमें रखा अनाज, चौकी, बिस्तर, साइकिल, बाक्स, कपड़ा सहित हजारों का सामान जलकर राख हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। रविवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने गांव पहुंचकर पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed