फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   three found corona positive

तीन लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

Sun, 11 Jul 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
three found corona positive
तीन लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण में कमी आ रही है, लेकिन शनिवार को आई रिपोर्ट में तीन लोग पॉजिटिव मिले। जनपद में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 20181 हो चुकी है, जबकि 19953 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस दस है। होम आइलोसेशन में चार लोगों का इलाज चल रहा है। जिले में अब तक 218 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित कोविड अस्पताल एल-2 तथा निजी अस्पताल में एक भी भर्ती मरीज नहीं है। सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने कहा कि जनपद में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए टीमें लगाई गई हैं। गांवों में जांच तेजी से कराई जा रही है। संक्रमित लोगों की संख्या में कमी आई है। मरीजों के इलाज के समुचित इंतजाम किए गए हैं। जिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग तथा निजी अस्पताल आस्था, सावित्री हास्पिटल, स्टार न्यूरो व वेदांक में एक भी मरीज नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण कम होने के बावजूद सतर्कता व सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने तथा वैक्सीन लगवाने की अपील की है।

1763 लोगों को लगा कोरोना का टीका
देवरिया। जनपद में टीकाकरण कार्य चल रहा है। शनिवार को वैक्सीन की कमी रही, जिसके चलते लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। जिले में 14 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। लक्ष्य 1670 के सापेेक्ष 1763 लोगों का कोविड टीकाकरण हुआ। इन केंद्रों पर 18 से 44 वर्ष के 896, बुजुर्ग 128 तथा 45 वर्ष से ऊपर के 234 लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा 505 लोगों को द्वितीय डोज दी गई। जिला पुरुष व महिला अस्पताल में वैक्सीनेशन नहीं हुआ।
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed