Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   24 Year Old Biker Dies After Unknown Vehicle Hits His Motorcycle

देवरिया: अज्ञात वाहन की टक्कर से पेड़ से भिड़ी बाइक, 24 वर्षीय युवक की मौत

Thu, 12 Nov 2026 03:18 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: अनुराग रंजन Updated Thu, 12 Nov 2026 03:18 PM IST
सार

घटना के बाद मां मनभावती देवी, बाबा शिवनाथ यादव, दादी सरस्वती देवी, भाई अमित यादव, मयंक यादव बदहवास पड़े है। उधर, सऊदी अरब में रह रहे पिता सुरेश यादव को अभी मौत की खबर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
24 Year Old Biker Dies After Unknown Vehicle Hits His Motorcycle
मृतक सुमित यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खुखुंदू थाना क्षेत्र के रारबड़ी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पेड़ से टकरा गया। जिससे उसपर सवार 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

खुखुंदू क्षेत्र के पिपरा खेमकरण गांव निवासी सुमित यादव पुत्र सुरेश यादव बुधवार की शाम को अपने दो दोस्तों संग बीरपुर मिश्र चौराहे पर गया था। बताया जा रहा है कि वहां से वह घर चला आया और फिर अकेले बाइक से गया। सुमित फिर से देर-रात बाइक लेकर घर लौट रहा था। वह अभी भलुअनी-महुंई मार्ग पर खुखुंदू क्षेत्र के रार बड़ी गांव के समीप पहुंचा था कि पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक पेड़ से जा टकराई। मौके पर ही सुमित की मौत हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद मां मनभावती देवी, बाबा शिवनाथ यादव, दादी सरस्वती देवी, भाई अमित यादव, मयंक यादव बदहवास पड़े है। उधर, सऊदी अरब में रह रहे पिता सुरेश यादव को अभी मौत की खबर नहीं दी गई है। इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed