{"_id":"6089a1908ebc3ec369764f25","slug":"three-arrested-with-one-quintal-ganja-deoria-news-gkp393261521","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक क्विंटल गांजा के साथ महिला तस्कर समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक क्विंटल गांजा के साथ महिला तस्कर समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

खुखुंदू। पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह का एसओजी और थाने की पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बिहार की महिला तस्कर समेत तीन को पुलिस ने करीब एक क्विंटल गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
एसओजी के प्रभारी घनश्याम सिंह, दरोगा संतोष सिंह यादव और थानाध्यक्ष अनिल यादव को बुधवार की सुबह मुसैला चौराहे पर संदिग्ध वाहन आने की सूचना पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान छत्तीसगढ़ प्रांत के नंबर वाला वाहन आता दिखा। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो 1.15 क्विंटल गांजा बरामद हुआ। वाहन में मौजूद गांजा तस्करों से पुलिस ने पूछताछ की तो उनकी पहचान बिहार के पुरुषोत्तमपुर थाना निवासी अर्जुन गिरी, विंध्याचल यादव निवासी कोइरी पट्टी, मीना देवी निवासी सोना भवानी थाना-भलाई टोला जनपद पश्चिमी चंपारण के रूप में हुई। एसओ ने बताया कि वाहन सहित करीब 16 लाख 50 हजार रुपये की बरामदगी की गई है। तस्करों को पकड़ने वाली टीम में मुख्य आरक्षी अरुण खरवार, धनंजय श्रीवास्तव, सिपाही मेराज, राहुल सिंह सर्विलांस सेल, विमलेश सिंह, दीनदयाल चौधरी, मनोज यादव, रणविजय, सरिता दूबे रही।