फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   There was a cemetery on the land adjacent to the road, the house title was given to the owner of a chicken shop

Deoria News: सड़क से सटी जमीन पर था कब्रिस्तान, चिकन शॉप के स्वामी को दे दी घरौनी

Sat, 21 Jun 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 21 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
There was a cemetery on the land adjacent to the road, the house title was given to the owner of a chicken shop
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। तहसील के राजस्व कर्मियों की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। बरांव गांव में सड़क से सटी पूर्व में कब्रिस्तान वाली जमीन पर एक गुमटी में चिकन शॉप खोलने वाले ने राजस्वकर्मियों से मिलीभगत कर घरौनी बांट देने का मामला प्रकाश में आया है।
जमीन पर आज भी पक्का कब्रिस्तान मौजूद है। मामले में एडीएम ने जांच टीम गठित करते हुए आख्या रिपोर्ट मांगी है। उधर, राजस्वकर्मियों की लापरवाही से करीब आधा दर्जन लोग तहसील का चक्कर काटने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन

इस मामले में बरांव गांव निवासी शब्बीर अहमद की शिकायत पर एडीएम ने एसडीएम बरहज के नेतृत्व में जांच समिति गठित करते हुए तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है। लोगों के अनुसार, रुद्रपुर मार्ग पर बरांव गांव में सड़क से सटी 0.53 हेक्टेयर जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जमीन पर कब्रिस्तान था। आरोप है कि कब्र वाली जमीन पर एक शख्स ने गुमटी में चिकन शॉप खोल रखा है।
बताया जा रहा है कि बरांव स्थित पकड़ी बाजार मार्ग पर श्रीहनुमान विद्या मंदिर इंटर काॅलेज के खेल मैदान से सटे चार कठ्ठा भूमि है, जो एक शख्स के नाम दर्ज हो गई है। इस मामले में चकबंदी न्यायालय में मात्र 14 दिन में फैसला कर दिया।

जबकि बरहज में मोहन सेतु को जाने वाली सड़क के पास सरकारी जमीन का फर्जी इंद्राज तैयार कराकर महंगे दाम पर सरकार को ही बेच दी गई है। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि बरांव गांव के मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed