{"_id":"664bb7a747ef0d40520f45b6","slug":"theft-in-school-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-126130-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चोरों ने खंगाला प्राथमिक विद्यालय, तोड़ा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चोरों ने खंगाला प्राथमिक विद्यालय, तोड़ा सामान
Tue, 21 May 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 21 May 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। भलुअनी थाना क्षेत्र के खजुरी तिवारी में रविवार की रात चोरों ने प्राथमिक विद्यालय में चोरी की। विद्यालय को खंगालते हुए कुछ सामान तोड़ दिया। जानकारी होने पर आसपास के लोग जमा हो गए। प्राथमिक विद्यालय खजुरी तिवारी में कुछ लोगों ने स्कूल का फाटक खुला देख शोर मचाया। जिसे सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। लोगों के अनुसार चोर आफिस, लाइब्रेरी में रखे खेलकूद और किचन के सामान चुरा ले गए। जबकि आलमारी और बाॅक्स तोड़ दिया है। चोरों ने कुछ सामान पिपरा पुरुषोत्तम गांव के पास खेत में फेंक दिया था। मारकंडेय दत्त मिश्र ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराता हूं। संवाद