{"_id":"61d8838a63b98169d13c2356","slug":"theft-in-jewels-shop-salempur-news-gkp4228691100","type":"story","status":"publish","title_hn":"आभूषण की दो दुकानों से लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आभूषण की दो दुकानों से लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आभूषण की दो दुकानों से लाखों का सामान चोरी
लार/मेहरौनाघाट। नगर में आभूषण की दो दुकानों का शटर तोड़कर लाखों के जेवर चोरी हो गए। सुबह पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। दोनों व्यवसायियों ने अलग-अलग तहरीर दी है। लोगों ने पुलिस की गश्त पर सवाल उठाया है।
नगर के मठ वार्ड भेड़िहरवा टोला निवासी अनिल कुमार वर्मा की दुकान नगर के सुकठ मोड़ पर रामजानकी मार्ग के किनारे है। रोज की तरह दुकान बंद कर वह घर चले गए। शुक्रवार की सुबह आसपास के दुकानदारों ने दुकान के सामने सामान बिखरा और शटर का ताला टूटा देखा। इसकी सूचना दुकान स्वामी को दी। मौके पर पहुंचे दुकानदार ने देखा कि तिजोरी से ढाई किलो चांदी, पायल, बिछिया, पाजेब व सोने का पचास ग्राम आभूषण गायब है। तभी बगल के दुकानदार पीयूष वर्मा निवासी सराफा रोड लार ने भी देखा कि उनकी दुकान में रखा दो किलो चार सौ ग्राम चांदी का सामान और पैंसठ ग्राम सोना चोर लेकर चंपत हो गए हैं। इसकी सूचना दोनों ने पुलिस को फोन कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई। चोरी की घटना की जानकारी पर लोग भी जुट गए। मौजूद लोगों ने पुलिस पर गश्त नहीं करने का आरोप लगा जल्द घटना के खुलासे की मांग की है। गौरतलब है कि पूर्व में भी इसी दोनों दुकानों में लाखों रूपये के जेवरात की नकब काट चोरी हुई थी। जिसका अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक बरजोर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।