फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The young man and woman who lost their lives in the accident are residents of Siwan district.

Deoria News: सिवान जिले के रहने वाले हैं हादसे में जान गंवाने वाले युवक-युवती

Sun, 08 Feb 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 08 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The young man and woman who lost their lives in the accident are residents of Siwan district.
देवरिया। गौरी बाजार में शुक्रवार की आधी रात को पलटी स्कॉर्पियो में सवार युवक-युवती बिहार के सिवान जिले के रहने वाले थे। वहीं घायल चालक भी सिवान जिले का निवासी है। उसका पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। देर शाम युवक-युवती का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन लेकर अपने गांव चले गए।
विज्ञापन

स्कॉर्पियो सवार तीन लोग आधी रात को गोरखपुर पुलिस द्वारा पशु तस्करों का पीछा करने के दौरान हादसे का शिकार हो गए थे। भागते समय देवरिया जिले की सीमा में गौरी बाजार के पास फोरलेन पर नायरा पेट्रोल पंप के पास गाड़ी पलट गई थी। रात में ही पुलिस ने गाड़ी गौरी बाजार थाने भिजवा दिया था।
विज्ञापन


गोरखपुर जिले की पुलिस झंगहा थानाक्षेत्र में शुक्रवार की रात पशु तस्करों की तलाश में जुटी थी। इस बीच गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर पुलिस ने पिकअप सवार तस्करों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की थी। इस बीच सफेद रंग की स्कॉर्पियो गोरखपुर की ओर से आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर स्कॉर्पियो सवारों ने गाड़ी की गति तेज कर दी। इस पर पुलिस ने पीछा करना शुरू कर दिया। पशु तस्करों के अंदेशा में पुलिस पीछे लगी रही। इस बीच स्कॉर्पियो गौरी बाजार के पास नायरा पंप के पास डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। प्रत्यदर्शियों के मुताबिक कार पलटने के बाद सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। तेज टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच सूचना पाकर मौके पर देवरिया पुलिस भी पहुंच गई। उधर, गोरखपुर पुलिस भी पहुंच गई। लोगों के सहयोग से घायलों को निकाला गया। इसमें सभी को एंबुलेंस से गौरी बाजार सीएचसी भिजवाया गया। वहां चिकित्सकों ने युवक अमित कुमार (22) व युवती मनीषा (20) को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल चालक बृजेश का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने-अपने भाई-बहनों में सबसे छोटे थे अमित व मनीषा

स्कॉर्पियो सवार अमित व मनीषा अपने-अपने भाई बहनों में सबसे छोटे थे। सिवान जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के करहनू गांव निवासी अमित के पिता हरिश्चंद्र साह किसान हैं। माता मंजू देवी गृहिणी हैं। इनके पांच बेटे व एक बेटी है। सबसे बड़ी बेटी रेशम देवी का विवाह हो चुका है। इसके बाद बेटा भोला व अनूप कुमार का विवाह हो चुका है। इसके बाद अनिल, बंशीलाल हैं और सबसे छोटा अमित कुमार था। वहीं मनीषा सिवान जिले के सिसवन थानाक्षेत्र के सिसवन गांव की रहने वाली थी। घायल चालक बृजेश सिवान जिले के आंदर थानाक्षेत्र के भैंसाखाल गांव के रहने वाला है।


घर से घूमने जाने की बात कहकर निकला था अमित
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अमित कुमार के भाई अनूप कुमार ने बताया कि अमित ने 10वीं तक पढ़ाई की थी। वह पिता के साथ खेती के काम में हाथ बंटाता था। शुक्रवार की सुबह घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला। वह अपने दोस्त बृजेश के साथ गया था। अनूप कुमार ने बताया कि मृतक युवती को वह नहीं जानते हैं। युवती उसके साथ कैसे और क्या करने गई थी, उन्हें नहीं पता है। पशु तस्करी की बात को अनूप कुमार ने सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि अमित कुमार घूमने गया था। अनूप के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंची एक महिला रिश्तेदार ने बताया कि अमित बेहद मिलनसार था। उन्होंने बताया कि घायल चालक ही घटना के बारे में सही जानकारी दे पाएगा।



मनीषा के पिता दुबई में करते हैं नौकरी
मनीषा के पिता दुबई में नौकरी करते हैं। मनीषा के परिजनों के कुछ शुभचिंतक पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि मनीषा के पिता परिचित हैं, लेकिन मनीषा के बारे में विशेष जानकारी नहीं है। इसकी एक बड़ी बहन और बड़ा भाई है। बहन की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed