{"_id":"646d078c509162e5e4077314","slug":"the-weather-became-pleasant-farmers-engaged-in-the-preparation-of-nursery-deoria-news-c-7-1-178757-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मौसम हुआ सुहाना, नर्सरी की तैयारी में जुटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मौसम हुआ सुहाना, नर्सरी की तैयारी में जुटे किसान
Wed, 24 May 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 24 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू में धान के बेहन के लिए खेत तैयार करते किसान।संवाद
बारिश से सब्जी, मूंग, ढैंचा फसलों की हो गई सिंचाई, नमी बढ़ने से होगी खेतों की जुताई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मंगलवार सुबह हुई हल्की बारिश ने किसानों को राहत दी है। सब्जी, मूंग, ढैचा फसलों की सिंचाई हो गई है। वहीं धान लगाने की तैयारी में जुटे किसानों के लिए मौसम सुहावना हो गया है। बारिश खुलने के बाद से ही किसान खेतों में काम करने पहुंच गए। कोई नर्सरी की निराई-गुड़ाई में जुट गया तो कोई कुदाल से खेतों की मेड़बंदी कर रहा था।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा ने बताया कि बारिश के बाद तापमान में कमी आई है। ऐसे में किसान अच्छे से नर्सरी की निराई-गुड़ाई कर सकते हैं। उन्हें तिखी धूप का सामना नहीं करना पड़ेगा। रामपुर के किसान सुरेश तिवारी का कहना था कि चार दिन बाद धान की नर्सरी डालनी है। खेत की जुताई तो हो गई है लेकिन धूप के चलते खर पतवार नहीं साफ हो पाए थे। बारिश के बाद चिलचिलाती धूप से राहत मिली है। दो दिन में नर्सरी का खेत तैयार हो जाएगा।