फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The victim appealed to the SP in the case of beating of husband

Deoria News: पति की पिटाई मामले में पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार

Tue, 02 Sep 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 02 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The victim appealed to the SP in the case of beating of husband
आरोप, थाने में तीन घंटे बैठाकर किया परेशान, अब मिल रही हत्या की धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम आवास निवासी पूजा देवी ने पति पर हुए हमले की शिकायत एसपी विक्रांत वीर से की है। उनका आरोप है कि हमलावर लगातार हत्या की धमकी दे रहे हैं। केस दर्ज होने के बाद उन्हें थाने में घंटों बैठाकर परेशान किया गया।
पूजा देवी ने प्रार्थनापत्र में बताया कि 29 अगस्त की रात बाइक खड़ी करने पर पति चंदन खरवार और पड़ोसी के बीच कहासुनी हुई थी। इसी विवाद में पड़ोसी ने पति को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि 30 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे जब पति अपनी दुकान पर जा रहे थे। ट्यूबवेल कॉलोनी चौराहे पर पड़ोसी ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उन्हें लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि वारदात के बाद पति को लहूलुहान हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।पूजा देवी ने कहा कि आरोपियों की आपराधिक प्रवृत्ति हैं। पीड़िता का कहना है कि रविवार को उन्हें थाने में बुलाया गया और तीन घंटे तक रोके रखा गया। एसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed