{"_id":"6952c2b52fe9a2564109f4d6","slug":"the-tehsildar-will-investigate-the-plotting-done-on-the-drain-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-171284-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नाली पर कर दी प्लाटिंग तहसीलदार करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नाली पर कर दी प्लाटिंग तहसीलदार करेंगे जांच
Mon, 29 Dec 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। तहसील क्षेत्र के नरौली संग्राम गांव में सरकारी नाली पर अवैध कब्जा कर प्लाटिंग किए जाने का मामला सामने आया है।
इसकी शिकायत गांव निवासी अतुल सिंह ने एसडीएम दिशा श्रीवास्तव से की है। एसडीएम ने तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। शिकायती पत्र में बताया गया है कि सिंचाई के लिए बनी सरकारी नाली पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। नाली की जमीन को पाटकर उस पर प्लाटिंग की गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, कुछ दिन पूर्व राजस्व टीम द्वारा नाली का स्पॉट मेमो भी तैयार किया गया था।
गांव के लोग वर्षों से इसी सरकारी नाली के माध्यम से खेतों की सिंचाई करते आ रहे हैं लेकिन अवैध कब्जे के कारण सिंचाई व्यवस्था बाधित हो गई है।