फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The sub-inspector and constable who were dancing in public in uniform have been suspended

Deoria News: वर्दी में खुले में ठुमका लगाने वाले दरोगा और सिपाही लाइनहाजिर

Wed, 11 Jun 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 11 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
The sub-inspector and constable who were dancing in public in uniform have been suspended
देवरिया। एकौना थाने में तैनात दरोगा और सिपाही काे वर्दी में खुलेआम ठुमका लगाना महंगा पड़ गया। सीओ के रिपोर्ट आने के बाद एसपी ने दरोगा को लाइनहाजिर कर दिया। एसपी के सख्त तेवर देख विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि, सिपाही को वर्दी पर ठुमका लगाने के मामले में पहले ही लाइनहाजिर किया जा चुका है।
विज्ञापन

एकौना थाना क्षेत्र के पचलड़ी गांव में किसी के व्यक्तिगत निमंत्रण पर दरोगा हमराही सिपाही के साथ दावत पर गए थे। दावत के दौरान वहां डीजे बज रहा था। दावत से पहले जाम भी टकराया। भोजपुरी गीत बजने के बाद महफिल जम गई। इसमें आयोजक के साथ दरोगा और सिपाही ने जमकर ठुमके लगाए। दरोगा का कमर में पिस्टल लटका कर डांस करते हुए किसी ने वीडियो बना लिया था, जिसे सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला को गंभीरता से लेते हुए एसपी विक्रांत वीर ने इसकी जांच रुद्रपुर के सीओ हरिराम को सौपी। जांच में वीडियो सही पाए जाने के बाद एसपी विक्रांत वीर ने तत्काल एकौना थाना में तैनात दरोगा आहुत यादव को तत्काल लाइनहाजिर कर दिया, जबकि मुख्य आरक्षी राजकुमार यादव को कुछ दिन पूर्व इस मामले में लाइनहाजिर किया जा चुका है। दोनों के खिलाफ एसपी ने विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

....
कोट
वर्दी में भोजपुरी गीत पर डांस करने वाले दरोगा को लाइनहाजिर कर दिया गया है, जबकि उसके साथ मौजूद मुख्य आरक्षी को कुछ दिन पूर्व लाइनहाजिर कर दिया गया था। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विक्रांत वीर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed