{"_id":"6aa1b63cb21bf8f65b0e2f84","slug":"information-on-prevention-of-malnutrition-will-be-given-during-the-nutrition-month-deoria-news-c-208-1-deo1009-191368-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पोषण माह में दी जाएगी कुपोषण से रोकथाम की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पोषण माह में दी जाएगी कुपोषण से रोकथाम की जानकारी
Thu, 10 Sep 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारम्भ बुधवार को किया गया। यह आठ अक्तूबर तक संचालित किया जाएगा। इस वर्ष की मुख्य थीम हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास के क्षेत्र में सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, बच्चों एवं उनके परिवारों को संतुलित आहार, पर्याप्त प्रोटीन, स्वच्छता तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी आदिश मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान जनपद की आंगनबाड़ी केन्द्रों पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। संवाद