फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The skeleton of the missing girl was found in a mustard field after one and a half months, sensation

Deoria News: लापता किशोरी का डेढ़ माह बाद सरसों के खेत में मिला कंकाल, सनसनी

Mon, 17 Mar 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 17 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The skeleton of the missing girl was found in a mustard field after one and a half months, sensation
बरहज। करुअना क्षेत्र के खुदियां पाठक गांव में सरसों के एक खेत में रविवार की सुबह एक कंकाल देखा गया। जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। कंकाल से लिपटे कपड़े के आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान राधा 11 पुत्री लालबहादुर के रूप में की। कंकाल मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जबकि फाॅरेंसिक टीम ने मौके से नमूना लिया। खुदियां पाठक गांव के उत्तर पूर्व प्रधान सुरेंद्र यादव के सरसों के खेत की ओर कुछ लोग गए थे, जहां लोगों ने कपड़े से लिपटा कंकाल देखा। यह देख लोगों ने शोर मचाया। खेत में कंकाल मिलने की जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर राहुल सिंह पहुंचकर कंकाल मिलने वाली जगह को सील करा दिए। मौके पर एसपी विक्रांत वीर, एडिशनल एसपी सुनील कुमार सिंह, सीओ रुद्रपुर अंशुमन श्रीवास्तव भी पहुंच गए। मिले कपड़े के आधार पर कंकाल का शिनाख्त लालबहादुर के गायब पुत्री राधा के रूप में हुई। हालांकि जानवरों के नोच खाने के कारण कंकाल क्षत-विक्षत था। राधा का गायब होना और मिले कंकाल को लेकर गांव व क्षेत्र में चर्चा है। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि कंकाल को परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed