{"_id":"69a35ac6c4ada293fb075ecb","slug":"the-role-of-anganwadi-workers-is-important-in-the-success-of-the-program-rajendra-dubey-deoria-news-c-227-1-sgkp1033-154333-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यक्रम की सफलता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण : राजेंद्र दुबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यक्रम की सफलता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण : राजेंद्र दुबे
Sun, 01 Mar 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
इटवा। ब्लाॅक संसाधन केंद्र खुनियांव में ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि राजेंद्र दुबे ने शनिवार को आयोजित हमारे आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छोटे बच्चों के विकास में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। इन्हीं के चलते ही वर्तमान में विद्यालयों में छोटे छोटे बच्चों का नामांकन बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनें अपने-अपने कार्य क्षेत्र के तीन वर्ष से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए पूर्ण रूप से तैयार करें, जिससे वह बच्चे कक्षा एक की पढ़ाई करने के लिए सक्षम हो सके।
विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधे रमण त्रिपाठी ने कहा कि सरकार बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का लक्ष्य बच्चों की मानसिक क्षमता का विकास करना और शिक्षा के प्रति उनमें रुचि पैदा करना है। बीईओ महेंद्र कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत परिषदीय स्कूलों में बेसिक शिक्षा विभाग और बाल विकास विभाग मिलकर काम करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत कंपोजिट विद्यालय करही खास की बच्चियों द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से हुई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक बालकृष्ण मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम में प्रत्येक न्याय पंचायत से पांच-पांच निपुण बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बृजेश दूबे, मिर्जा महबूब, राज किशोर शर्मा, सत्येंद्र चौधरी, विद्या भूषण, अजय आदि मौजूद रहे।