{"_id":"6925f2413da309a2c00a9d9a","slug":"the-road-around-the-stadium-will-be-widened-and-will-cost-rs-6-crore-deoria-news-c-208-1-deo1009-168735-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: स्टेडियम के चारों ओर की सड़क होगी और चौड़ी, 6 करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: स्टेडियम के चारों ओर की सड़क होगी और चौड़ी, 6 करोड़ होंगे खर्च
Tue, 25 Nov 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
शहर में रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम के मुख्य गेट के सामने से गुजरती सड़क, फोटो संवाद
देवरिया। शहर में सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। सबसे पहले रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम के चारों की सड़क को और चौड़ा किया जाएगा। अब इस सड़क की चौड़ाई 7 मीटर हो जाएगी। इसमें करीब 6 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे लोगों को सहूलियत होगी। बड़े आयोजनों में शामिल होने वाले लोगों को जगह की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। चौड़ीकरण का यह प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा।
1990 के बाद से शहर में आबादी और यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। साल 2000 के बाद इसमें और तेजी आने लगी। शहर की मुख्य सड़क पर यातायात तो बढ़ा ही शहर के सीसी रोड और वीआईपी इलाके ऑफिसर्स कालोनी और स्टेडियम की ओर भी यातायात बढ़ता चला गया। मुख्य सड़क पर जाम से जूझते लोग इस सड़क का उपयोग करने लगे। मेडिकल कॉलेज खुल जाने की वजह से यातायात का दबाव और बढ़ गया। जिले के दक्षिणी हिस्से से आने वाली आबादी मेडिकल कॉलेज जाने के लिए पुलिस लाइन वाले रास्ते का प्रयोग करने लगी। इसके चलते स्टेडियम के चारों और ट्रैफिक बढ़ गया। रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं, माध्यमिक और बेसिक की जिला और मंडलीय प्रतियोगिताएं होती रहती हैं। सड़क पतली होने के कारण खिलाड़ियों को स्टेडियम पहुंचने के लिए काफी दिक्कत होती है। इस सड़क पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। वर्तमान में इस सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर है। इस सड़क पर लोक निर्माण विभाग का निरीक्षण गृह, एसपी आवास, जजेज आवास, पुलिस लाइन होने के चलते वीआईपी मूवमेंट भी रहता है। इसको देखते हुए सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने सड़क को फोरलेन बनाने पर विचार करने को कहा, लेकिन लोकनिर्माण विभाग ने फोरलेन के लिए जगह की कमी को देखते हुए इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर 7 मीटर करने का प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव के स्वीकृत होने के बाद इसकी चौड़ाई बढ़ाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज जाने में होगी सहूलियत
स्टेडियम के चारों ओर सड़क के चौड़ीकरण से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की राह आसान हो जाएगी। एंबुलेंस और निजी वाहनों से आने वाले मरीज को बस स्टेशन चौराहे पर अक्सर लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी। वह पुलिस वाले रास्ते से मुड़कर स्टेडियम होते हुए सीधे मेडिकल कॉलेज गेट पर पहुंच जाएंगे। इससे मरीजों को जल्दी ट्रीटमेंट मिल जाएगा।