फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The revenue team which went to remove the encroachment was attacked, women set their own hut on fire

Deoria News: कब्जा हटवाने गई राजस्व टीम पर हमला, महिलाओं ने अपनी ही झोपड़ी में लगाई आग

Sat, 18 Jan 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 18 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The revenue team which went to remove the encroachment was attacked, women set their own hut on fire
आग लगाने के बाद जलती झोपड़ी। संवाद
सलेमपुर। नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच हरैया लाला में शुक्रवार को एक भूमि का कब्जा कराने गई राजस्व टीम पर कुछ महिलाओं ने डंडे में आग लगाकर धावा बोल दिया। उन्हें जब सफलता नहीं मिली तो पथराव करते हुए अपनी ही झोपड़ी में आग लगा दी।
विज्ञापन

आग को बढ़ता देख पुलिस प्रशासन को खुद मोर्चा संभालना पड़ा। बालू और पानी से करीब आधा घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं पथराव से कुछ राजस्व कर्मचारी चोटिल हो गए, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच हरैया लाला में मस्जिद के बगल में कस्बे के रहने वाले मैनेजर यादव की भूमि है। एसडीएम न्यायालय के आदेश पर कुछ माह पहले सीमाकंन कर पत्थर गाड़ा गया था, लेकिन वहां मौजूद लोग कब्जा नहीं होने दे रहे थे। निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। जिसकी शिकायत पीड़ित ने डीएम दिव्या मित्तल से की थी।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को तहसीलदार अलका सिंह राजस्व कर्मचारियों और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। भूमि सीमाकंन कर निर्माण कार्य कराने को कहा। पैमाइश के बाद नींव की खोदाई करते समय वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने विरोध जताते हुए निर्माण कार्य रोकने की कोशिश की। जिसके बाद महिला कांस्टेबल ने वहां से हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद महिलाओं ने प्रशासन को डराने की नियत से डंडे में आग लगाकर राजस्व टीम के तरफ दौड़ पड़ीं। महिला कांस्टेबल जब डंडे को छीनने का प्रयास किया तो ईंट पत्थर चलाते हुए अपनी ही झोपड़ी में आग लगा दिया। पथराव में लेखपाल रजनीश मिश्र, संदीप कुमार, लक्कमुदीन, संतोष कुमार, समीर सिद्धार्थ, अमजद अली समेत कई अन्य लोग घायल हो गए। उधर पुलिस और राजस्व टीम के करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से कोई क्षति नहीं हुई।

इस मामले में हल्का लेखपाल अजय चौधरी ने कोतवाली पुलिस को राजस्व टीम को रोकने तथा साजिश के तहत अपनी ही झोपड़ी में आग लगाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर दी है। आग लगने के बाद सीओ दीपक शुक्ला खुखुंदू, सलेमपुर लार पुलिस के साथ मौके पर पहुंच मामले को शांत कराया और संबंधित भूमि को कब्जा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed