{"_id":"57e2cc4f4f1c1b4f1da83c26","slug":"the-prohibition-did","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबबंदी को लेकर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबबंदी को लेकर प्रदर्शन किया
देवरिया
Updated Wed, 21 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
पानी बचाओ महासंघ ने सिविल लाइंस रोड पर प्रदर्शन कर विरोध जताया।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। पानी बचाओ महासंघ ने प्रदेश में शराबबंदी को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि शराब के सेवन से सैकड़ों परिवारों का जीवन मुश्किल हो गया है। चिरैया ढाले पर अंडरपास बनाया जाए ताकि लोगों को आवागमन में सहूलियत मिले। जल प्रहरी विजय जुआठा, हाजी इकबाल अंसारी और धरमी देवी की अगुवाई में संगठन के लोग बुधवार को सिविल लाइंस पहुंचे।
नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर आए। संगठन का कहना है कि शराब समाज के लिए कोढ़ बन चुका है। गरीबों की शिक्षा दीक्षा प्रभावित हो रही है। शराबबंदी लागू की जाए। इमरजेंसी वार्ड में बेड की संख्या को बढ़ाई जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारी पात्रों का सत्यापन करें। प्रदर्शन में गायत्री देवी, अहमदी बेगम, पाना देवी, सुगंधी देवी, निर्मला देवी, ललिता देवी, बिंदू, रीना सिंह आदि शामिल रहीं।