फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The network of e-ticket traders is spread around the railway stations.

Deoria News: रेलवे स्टेशनों के आसपास फैला है ई-टिकट के धंधेबाजों का जाल

Thu, 17 Oct 2024 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 17 Oct 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
The network of e-ticket traders is spread around the railway stations.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया/भटनी। दीपावली और छठ त्योहार पास आते ही ई-टिकट के धंधेबाज सक्रिय हो गए हैं। वह जिले के सभी रेलवे स्टेशनों के आसपास अपना नेटवर्क मजबूत कर टिकट की जालसाजी करने में जुट गए है। हालांकि सीआईबी और आरपीएफ समय-समय पर कार्रवाई कर उनके रैकेट को तोड़ने का प्रयास कर रही है, लेकिन रेलवे में अंदर तक पैठ होने के चलते वह अपने आप को पुनः खड़ा करने में सफल हो जा रहे है। तत्काल टिकट रेलवे काउंटर से पहले कन्फर्म पा जाते हैं, माफिक दाम में लोगों को बेच अधिक मुनाफा कमाते हैं।
दशहरा के बाद दीपावली व छठ त्योहार को लेकर मुंबई, दिल्ली, गुजरात, पंजाब आदि बड़े शहरों से लोग अपने घरों को आने को तैयारी कर रहे है।उन्हें दीपाली, छठ व नवम्बर महीने में होने वाली शादी समारोह में रेल टिकट अधिक दाम में बेचकर ज्यादा मुनाफा कमाने की चाहत है।
विज्ञापन

इसके लिए वह रेलवे स्टेशन के आसपास अपने आदमी लगा रखे हैं। इससे उनको रेल काउंटर पर खड़े मालदार ग्राहक और रेलवे स्टेशन पर मौजूद सीआईबी और आरपीएफ का लोकेशन आसानी से मिल जा रहा है। हालांकि सीआईबी व आरपीएफ की संयुक्त टीम देवरिया सदर, भटनी, सलेमपुर, लार रोड, बरहज, भाटपाररानी व बनकटा रेलवे स्टेशन के आसपास के चौक चौराहों पर कार्रवाई इनके कमर को तोड़ने का काम कर रही है। बावजूद उनकी गहरी पैठ से वह इस कारोबार को दोबारा तेजी से खड़ा कर ले रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट धंधेबाज नित नए तरकीब, बड़े शहरों तक फैले नेटवर्क व विकसित सॉफ्टवेयर से रेलवे से पहले लोगों को कन्फर्म तत्काल टिकट ज्यादे रुपये लेकर आसानी से दे रहे है। परेशान लोग ट्रेन में घंटों धक्का खाने से बचने के लिए धंधेबाजों के पास जाना सबसे उचित समझ रहे है।
बड़े शहरों से मैनेज होता है खेल : देवरिया। ई-टिकट का धंधा करने वाले मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता आदि बड़े शहरों में बैठ कर अपने लोगों के माध्यम बड़े आसानी से इस धंधे में जान फूंक रहे हैं। वह रेल अधिकारियों से मिलकर पहले दोस्ती करते हैं, फिर जरूरत पड़ने पर उनकी मदद से टिकट के धंधे को अंजाम देते है। भटनी सीआईबी प्रभारी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि टिकट जालसाजों के पास अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर है व यूजर आईडी है। इससे वह रेल खिड़की से जल्दी लोगों को तत्काल टिकट दे देते हैं। वह प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर व यूजर आईडी का भी धड़ल्ले से प्रयोग कर रहे है।

गर्मियों व दिवाली के आसपास इनका गैंग तेजी से सक्रिय हो जाता है। इनको पकड़ने के लिए हमें भी इनके जैसे सोच रखनी पड़ती है तब जाकर कामयाबी मिलती है। बनकटा में कार्रवाई के बाद कुछ लोगों का नाम सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed