{"_id":"6799375f1fa0076e9608eca0","slug":"the-miscreants-snatched-the-bike-and-cash-from-the-injured-lawyer-deoria-news-c-208-1-deo1004-145826-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मनबढ़ों ने घायल वकील से बाइक व नकदी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मनबढ़ों ने घायल वकील से बाइक व नकदी छीनी
Wed, 29 Jan 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
देसही देवरिया। शहबाजपुर चौराहा के पास वकील से बदसलूकी और बाइक छीनने की घटना हुए छह दिन बीत गए। पुलिस ने अभी तक मामले में केस दर्ज नहीं किया है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के मुंडेरा उर्फ देउरवा गांव रामेश्वर पांडेय 23 जनवरी को बाइक से किसी काम से देवरिया दीवानी न्यायालय गए हुए। शाम को वापस लौटते समय क्षेत्र शहबाजपुर चौराहा से कुछ कदम उत्तर की तरफ पहुंचे थे। तभी सामने से आ रही टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे बैठी युवती नीचे गिर गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका पैर टूट गया। रामेश्वर पांडेय ने टेंपो का पीछा किया। चालक टेंपो लेकर भाग निकला। आरोप है कि पेट्रोल पंप के निकट कुछ युवकों ने बाइक रोक ली। बहस के बाद धक्का मुक्की करके बाइक छीन लिया। हाथ में पहनी सोने की एक अंगूठी, माला और 16 हजार रुपये नकदी छीन लिया। मामले में 25 जनवरी को थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस मामले में अभी केस दर्ज नहीं की है।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की बाइक में टेंपो से ठोकर लगने के बाद कुछ युवक चालक को रोककर पिटाई कर दिए। इतने में टेंपो चालक को जानने वाले भी आ गए। दोनों तरफ से कहासुनी हुई। तहरीर मिली है। मौके पर जाकर मामले की जांच गई। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की बाइक में टेंपो से ठोकर लगने के बाद कुछ युवक चालक को रोककर पिटाई कर दिए। इतने में टेंपो चालक को जानने वाले भी आ गए। दोनों तरफ से कहासुनी हुई। तहरीर मिली है। मौके पर जाकर मामले की जांच गई। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन