फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The medical college will get its own trauma center by April.

Deoria News: अप्रैल तक मेडिकल कॉलेज को मिल जाएगा अपना ट्रामा सेंटर

Sun, 22 Feb 2026 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The medical college will get its own trauma center by April.
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा देवरिया मेडिकल कॉलेज में बन रहा ट्रामा सेंटर शीघ्र तैयार हो जाएगा। इसके अप्रैल के अंत के शुरू हो जाने की संभावना है। इसके शुरू होने गंभीर मरीजों को उच्च स्तरीय इलाज मिलना शुरू हो जाएगा। इससे मरीजों को रेफर नहीं करना होगा। समय पर इलाज मिलने से अधिक जानें बचाई जा सकेंगीं।
विज्ञापन


जिले में अत्याधुनिक ट्रामा सुविधाओं की अभी कमी है। इमरजेंसी में पर्याप्त इलाज नहीं मिल पाता है। इसके चलते दुर्घटना के पहले घंटे में इलाज नहीं मिलने के बीआरडी मेडिकल कालेज जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। इसको देखते हुए अक्टूबर 2023 में जिले में ट्रामा सेंटर का निर्माण शुरू है। जिले में ट्रामा सेंटर शुरू होने से जिले के भीतर ही क्रिटिकल केयर और लाइफ सपोर्ट सिस्टम उपलब्ध होगा। इससे हादसों में घायल लोगों के मामले में मृत्यु में कमी आएगी। ट्रामा सेंटर आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस होगा। इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर में गंभीर चोट लगने पर बिना देरी किए तत्काल सर्जरी की सुविधा। यह ट्रामा सेंटर 70 बेड का बन रहा है। इसको 24.68 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। 25 अक्टूबर 2023 से निर्माणाधीन इस ट्रामा सेंटर में दुर्घटना में घायल रोगियों के लिए 30 बेड आरक्षित किए गए हैं। वहीं 20 बेड का अलग वार्ड आग से जले हुए रोगियों के लिए बनाया जा रहा है। इसमें 20 बेड का टॉक्सिकोलॉजी वार्ड बना जा रहा है। इसमें फूड प्वायजनिंग के शिकार रोगियों का इलाज किया जाएगा। ट्रामा सेंटर में एक्सरे, सीटी स्कैन, इसीजी के अलावा स्वतंत्र पैथालॉजी भी होगी। यह ट्रामा सेंटर एल-1 श्रेणी का होगा।
विज्ञापन




सीमावर्ती जिलों और बिहार को भी होगा लाभ
- ट्रामा सेंटर के शुरू होने से जिले के लोगों के साथ पड़ोसी जिले कुशीनगर और बिहार के सीमावर्ती इलाकों जैसे गोपालगंज और सीवान से आने वाले मरीजों को भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेडिकल कालेज में ट्रामा सेंटर निर्माणाधीन है। इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। अगले दो महीने में यह पूरा हो जाएगा। इससे सुविधाओं में वृद्धि होगी। इसके बाद गंभीर रोगियों का यहीं पर इलाज किया जा सकेगा।
- डॉ. एचके मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed