फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The Governor honoured the girl students of Ramji Sahai Mahavidyalaya

Deoria News: रामजी सहाय महाविद्यालय की छात्राओं को राज्यपाल ने किया सम्मानित

Sat, 03 May 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 03 May 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
The Governor honoured the girl students of Ramji Sahai Mahavidyalaya
रुद्रपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हीरक जयंती समारोह में रामजी सहाय पीजी कॉलेज के छात्रों का प्रदर्शन अव्वल रहा। जिस पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कॉलेज की तीन छात्राओं को सम्मानित किया। प्राचार्य प्रो. ब्रजेश पांडेय ने बताया कि गोरखपुर में आयोजित हीरक जयंती समारोह के दौरान छात्रा निशा मौर्या, नेहा यादव और संजना पाण्डेय ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बाजी मारी। जिस पर उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया गया। छात्रों के पुरस्कृत होने पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सूरज प्रकाश जायसवाल, प्रबंधक बीना श्रीवास्तव, प्रो. संतोष यादव, डॉ. सुधीर श्रीवास्तव, डॉ. अजय पांडेय आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed