फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The future of the youth is being ruined

Deoria News: युवाओं के भविष्य से हो रहा खिलवाड़

Thu, 25 Dec 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 25 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The future of the youth is being ruined
सलेमपुर। कांग्रेस कार्यालय पर सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र की युवा कांग्रेस की संगठनात्मक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि आज देश का युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है।
विज्ञापन

भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की राजनीतिक दिशा तय करने में युवाओं की अहम भूमिका होती है और आगामी पंचायत चुनाव में कांग्रेस युवाओं को भरपूर अवसर देगी। बैठक में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सत्यम पांडेय ने कहा कि हर बूथ पर युवाओं की मजबूत टीम तैयार की जा रही है। वहीं कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान हो चुकी है और अब इस सरकार से मुक्ति चाहती है।
विज्ञापन

सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के नेता एवं दलित कांग्रेस के प्रदेश सचिव दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि दलित समाज का युवा स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed