{"_id":"6ab57a159dafb78096017dbc","slug":"upon-seeing-the-team-that-had-arrived-to-remove-encroachments-they-removed-their-belongings-themselves-deoria-news-c-208-1-deo1016-192604-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को देख खुद हटाया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को देख खुद हटाया सामान
Fri, 25 Sep 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर में सड़क की पटरी से अतिक्रमण हटाने का निर्देश देते एसडीएम
देवरिया। सलेमपुर नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क की पटरियों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्रशासन ने अभियान चलाया। नगर पंचायत ने तहसील और पुलिस प्रशासन के सहयोग से सड़क किनारे नाले के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटवाया।
प्रशासन की कार्रवाई शुरू होते ही कई दुकानदारों और ठेला संचालकों ने स्वयं अपना सामान और कब्जा हटा लिया, जबकि कुछ लोगों के अतिक्रमण को नगर पंचायत कर्मचारियों ने हटवाया। अभियान से अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मचा रहा।
सड़क की पटरियों पर ठेला, दुकान और अन्य सामान लगाकर किए गए अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। तहसील और पुलिस प्रशासन की बैठक में भी लोगों ने अतिक्रमण और जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन
समस्या को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम क्षितिज द्विवेदी और क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह ने नगर पंचायत को पूर्व सूचना देकर सड़क की पटरियों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।
इसके क्रम में बृहस्पतिवार दोपहर एसडीएम क्षितिज द्विवेदी, सीओ गौरव सिंह, कोतवाल विनोद कुमार सिंह और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी महेंद्र पांडेय पुलिस एवं नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ बस स्टैंड पहुंचे।
प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू हुआ। इसके बाद ओवरब्रिज के नीचे, गांधी चौक होते हुए अस्पताल गेट तक सड़क की दोनों पटरियों से अवैध कब्जे हटवाए गए। प्रशासन का तेवर देखकर कई लोगों ने खुद ही अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
एसडीम क्षितिज द्विवेदी ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि दोबारा सड़क की पटरियों पर कब्जा कर आवागमन बाधित किया गया तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।ज