फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Creativity and artistic expression on display at the innovation fair.

Deoria News: नवाचार मेले में दिखी रचनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति

Fri, 25 Sep 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 25 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Creativity and artistic expression on display at the innovation fair.
देवरिया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, रामपुर कारखाना में बृहस्पतिवार को कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता तथा नवाचार मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों हेतु व प्रतिभागियों में रचनात्मकता, कलात्मक अभिव्यक्ति, नवाचार एवं शिक्षण-अधिगम को रोचक एवं प्रभावी बनाने की क्षमता का विकास करना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न प्रकार की कलात्मक एवं क्राफ्ट सामग्री, आकर्षक पपेट्री मॉडल तथा नवाचारी शिक्षण सामग्री का प्रदर्शन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शिक्षा में कला एवं नवाचार के समावेश से संबंधित विभिन्न गतिविधियां प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान विकासखण्ड-देवरिया सदर, तरकुलवां, गौरीबाजार, भलुअनी, भाटपाररानी, बनकटा, लार, सलेमपुर के शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए मॉडल, क्राफ्ट एवं पपेट्री के माध्यम से बच्चों में समावेशी शिक्षा का विकास करने का प्रयास दर्शाया गया उनकी रचनात्मकता, उपयोगिता, प्रस्तुतिकरण एवं नवाचार के आधार पर निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नोडल प्रवक्ता अनिल कुमार तिवारी, डॉ. परशुराम यादव, अखिलेश कुमार राय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में सृजनात्मक सोच विकसित करने के साथ-साथ शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और आनंददायक बनाने में सहायक होते हैं। प्राचार्य/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया।

प्रतिभागी शिक्षकों में उग्रसेन सिंह, रवि प्रकाश, शिल्पी मल्ल, सुनिता यादव, वन्दना सिंह, मनीष मौर्य, शगुफ्ता जबी, बलवन्त कुमार, भोला चौधरी, राम प्रताप सिंह, सर्वेश मल्ल आदि शामिल रहे।स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed