फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   146 NCC cadets conducted a cleanliness drive at Nadavar Ghat.

Deoria News: 146 एनसीसी कैडेट्स ने नदावर घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

Fri, 25 Sep 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 25 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
146 NCC cadets conducted a cleanliness drive at Nadavar Ghat.
देवरिया। छोटी गंडक नदी के नदावर घाट पर बृहस्पतिवार को बापू महाविद्यालय इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता अभियान चलाया। कैडेट्स ने झाड़ू और डस्टबिन लेकर घाट परिसर में फैले प्लास्टिक-कचरे और गंदगी की सफाई की तथा कचरे को नष्ट किया। अभियान के दौरान कैडेट्स ने लोगों को नदी, स्वच्छ जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन

अभियान का आयोजन 52 यूपी बटालियन एनसीसी देवरिया के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल कुलदीप राज के निर्देशन में किया गया। सेकंड एनसीसी ऑफिसर ओम नारायण तिवारी के नेतृत्व में कैडेट्स ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट दिवाकर मिश्रा के संचालन में कैडेट्स ने नदी-घाट की स्वच्छता, स्वच्छ जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता की शपथ ली।
विज्ञापन

अभियान में विनायक त्रिपाठी, श्वेता यादव, रितिश कुमार, इंद्रलेश कुमार, पलक गोंड, निशा गुप्ता, रेशम गुप्ता, हरिओम यादव, सुमित तिवारी समेत सीनियर एवं जूनियर डिवीजन के कैडेट्स ने सहयोग किया। इस दौरान बटालियन के सूबेदार संजय थापा और हवलदार विजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।ह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed