{"_id":"c31c8c5e6969fb2405ce8e7f87f5dad6","slug":"the-future-of-students-at-stake-responsible-careless-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों का भविष्य दांव पर, जिम्मेदार लापरवाह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों का भविष्य दांव पर, जिम्मेदार लापरवाह
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकल रोकने को लेकर हड़बड़ी में की गई कार्रवाई से चार छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है। केंद्र व्यवस्थापक ने दूसरे की जगह परीक्षा देने की तहरीर दी तो पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया।
पुलिस ने जांच शुरू की तो बोर्ड की गड़बड़ी से फोटो के अस्पष्ट होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने चारों छात्रों को मुचलके पर छोड़ दिया है।
जीआरबी इंटर कॉलेज उसका में फूलमती देवी इंटर कॉलेज खैराट के परीक्षार्थियों का सेंटर है। यहां शनिवार को शाम की पाली में हिंदी का पेपर चल रहा था।
कॉलेज प्रशासन नकल रोकने के लिए परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र की जांच कर रहा था। इस दौरान चार छात्रों के प्रवेश पत्र पर फोटो अस्पष्ट थे।
कॉलेज के सचल दस्ते को फोटो बदलकर दूसरे की जगह पर परीक्षा देने का संदेह हुआ। केन्द्र व्यवस्थापक ने छात्रों से पूछताछ की।
शक के आधार पर उन्होंने भटनी थाने में चारों छात्रों के खिलाफ फोटो बदलकर दूसरे की जगह परीक्षा देने की तहरीर दी। पुलिस ने परीक्षा दे रहे मनीष यादव, अभिनव बरनवाल, शहाबुदीन और अभिनय को गिरफ्तार कर लिया।
इनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। लेकिन पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि बोर्ड की गड़बड़ी से प्रवेश पत्र में लगी फोटो के अस्पष्ट है।
फिलहाल पुलिस ने चारों छात्रों को मुचलके पर छोड़ दिया है। एसओ भटनी का कहना है कि मामले में विवेचना की जा रही है।