फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The female doctor beaten by Timardar

तीमारदार ने महिला चिकित्सक को पीटा

Sat, 20 Feb 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया Updated Sat, 20 Feb 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
महिला चिकित्सालय में एमएस गाईनी के पद पर तैनात एक महिला चिकित्सक की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। जानकारी होने पर अस्पताल के कर्मचारियों ने युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


उसकी जमकर पिटाई की गई। महिला सीएमएस की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

लार के धरहरा गांव के संजय सिंह के छोटे भाई की पत्नी को बच्चा पैदा होने वाला था। शुक्रवार की दोपहर में वे लोग लेकर जिला महिला अस्पताल आए जहां जांच के बाद महिला चिकित्सक ने आपरेशन की बात कही।
विज्ञापन


गर्भवती को खून की कमी थी। उसका ब्लड ग्रुप ओ निगेटिव था। चूंकि यहां इस ग्रुप का ब्लड नहीं था। इसलिए महिला सर्जन ने दिन के तीन बजे ही गर्भवती को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब आठ बजे संजय सिंह महिला इमरजेंसी पहुंचे और महिला सर्जन की पिटाई करने लगे। चिकित्सक के चिल्लाने पर कर्मचारी दौड़े और संजय सिंह को पकड़ लिया।

कर्मचारियों ने उनकी जमकर पिटाई की। मामले की जानकारी सीएमओ, महिला सीएमएस समेत उच्चाधिकारियों को दी गई।

सीएमएस की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी संजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना के विरोध में शनिवार को महिला चिकित्सकों ने कार्य नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed