फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The family members staged a sit-in protest by keeping the dead body of the woman, demanding a case

Deoria News: महिला का शव रख परिजनों ने दिया धरना, केस की मांग

Wed, 09 Jul 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 09 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The family members staged a sit-in protest by keeping the dead body of the woman, demanding a case
मईल। स्थानीय गांव की बासमती देवी का शव पोस्टमार्टम से आने के बाद उसके परिजन मंगलवार सुबह केस दर्ज कराने की मांग को लेकर शव को दरवाजे पर रख धरने पर बैठ गए। कार्रवाई नहीं होने तक अंतिम संस्कार करने से मना कर कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस मान-मनव्वल की, लेकिन बिना केस दर्ज किए अंतिम संस्कार को तैयार नहीं हो रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस की सूचना पर पहुंचे बरहज सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने परिजनों से बात कर समझा- बुझाकर कर केस दर्ज करने का आश्वासन दिया, तब परिजन पांच घंटे बाद अंतिम संस्कार को तैयार हुए। बासमती देवी 65 की सोमवार सुबह संदिग्धावस्था में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की सुबह केस दर्ज कराने को लेकर दरवाजे पर धरना देने लगे। पहुंची पुलिस को मृतक महिला का बेटा रमाशंकर निषाद ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 11 दिन पहले हमारे ही गांव के अनिरुद्ध उर्फ मुलायम पुत्र रामदयाल यादव अपने घर के पांच लोगों के साथ ट्रैक्टर से मेरे दरवाजे पर आए और लाठी डंडे से मेरे परिजनों पर हमला कर दिया, जिससे हम सभी लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इसी दौरान मेरी मां की ईलाज के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि परिजनों के सूचना पर पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया था। मंगलवार की सुबह परिजन केस दर्ज करने को लेकर अंतिम संस्कार करने को तैयार नहीं थे। सीओ बरहज अंशुमन श्रीवास्तव भी आए थे समझा बुझाकर अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed