{"_id":"64a1bd3dd813a78ede060aa6","slug":"the-dung-kept-on-the-road-was-removed-by-the-revenue-team-from-the-jcb-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-362-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क पर रखे घूरा, गोबर को राजस्व टीम ने जेसीबी से हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क पर रखे घूरा, गोबर को राजस्व टीम ने जेसीबी से हटवाया
विज्ञापन
खुखुंदू के पईलहां मोहल्ले में सालों से मुख्य मार्ग पर जमा था घूरा और गोबर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खुखुंदू गांव के पईलहां मोहल्ले में लंबे अरसे से मुख्य सड़क पर जमे घूरा, गोबर और गंदगी को रविवार को सहायक विकास अधिकारी पंचायत और राजस्व टीम की मौजूदगी में जेसीबी लगाकर हटवाया गया। तकरीबन एक पखवारा पूर्व गांव भ्रमण करने आएं सहायक विकास अधिकारी पंचायत भलुअनी राजेश राय ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजकर घूरा, गोबर हटाने के लिए अल्टीमेटम दिया था। फिर भी किसी ने नहीं हटाया।
तकरीबन डेढ़ दशक से खुखुंदू पईलहां मोहल्ले की मुख्य सड़क पर कुछ लोगों ने घूरा, गोबर रखकर सड़क पर अतिक्रमण और गंदगी फैलाई थी, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया था। लोग दूसरे मार्ग से आने-जाने लगे थे। मोहल्ले वासियों ने इसकी कई बार शिकायत राजस्व विभाग से भी की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एक पखवारा पूर्व सहायक विकास अधिकारी पंचायत गांव में भ्रमण पर आए। इस दौरान मोहल्लेवासियों ने एक बार फिर उनसे शिकायत की। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नोटिस जारी कर दी। फिर भी अतिक्रमणकारियों ने उस पर ध्यान नहीं दिया। रविवार दोपहर बाद सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सचिव और लेखपाल मौके पर पहुंचे। इनकी मौजूदगी में जेसीबी लगाकर सड़क पर रखे घूरा, गोबर को ट्रैक्टर-ट्राॅली लगाकर हटवाया गया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजेश राय ने बताया कि संचारी रोग अभियान के तहत पईलहां मोहल्ले में मुख्य मार्ग पर रखे घूरा, गोबर और गंदगी की सफाई कराई गई है।