{"_id":"6908f85506ebc6cec90b6894","slug":"the-dm-said-farmers-should-file-claims-for-compensation-for-their-crops-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-167076-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डीएम बोलीं- किसान फसलों की क्षतिपूर्ति के लिए करें दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डीएम बोलीं- किसान फसलों की क्षतिपूर्ति के लिए करें दावा
Tue, 04 Nov 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। हाल ही में आई चक्रवाती बारिश के कारण जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में खरीफ फसलों को व्यापक क्षति हुई है।
इस पर डीएम दिव्या मित्तल ने प्रभावित किसानों से अपील की है कि जिन किसानों ने अपनी फसलों का बीमा कराया है, वे फसल क्षति की सूचना एवं दावा (क्लेम) दर्ज कराएं, ताकि समय पर उन्हें बीमा का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पंजीकृत किसान यदि बारिश से उनकी फसलें नष्ट या क्षतिग्रस्त हुई हैं, वे तत्काल प्रधानमंत्री फसल बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर सूचना दें। सूचना प्राप्त होने के बाद बीमा कंपनी का प्रतिनिधि 72 घंटे के भीतर मौके पर जाकर क्षति का सत्यापन करेगा।
उन्होंने बताया कि किसान चाहें तो अपनी जानकारी उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय या संबंधित बैंक में भी दर्ज करा सकते हैं। इससे उनके दावे की प्रक्रिया और शीघ्र पूरी हो सकेगी। संवाद