{"_id":"6984dfe8594edb397203c3dd","slug":"the-deshai-sonhula-route-will-change-its-appearance-making-travel-easier-deoria-news-c-208-1-deo1026-174217-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देसही-सोनहुला मार्ग की बदलेगी सूरत, आसान होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देसही-सोनहुला मार्ग की बदलेगी सूरत, आसान होगा सफर
Thu, 05 Feb 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
देसही देवरिया। सोनहुला रामनगर-देसही देवरिया मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण की मंजूरी मिल गई है। इस सड़क के निर्माण पर 34 करोड़ 96 लाख 33 हजार रुपये खर्च होंगे। दो ब्लॉकों तरकुलवा और देसही देवरिया को जोड़ने वाली 8.710 किलोमीटर लंबी यह सड़क अभी सिंगल लेन है।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के प्रस्ताव पर शासन ने इसे टू लेन बनाने की मंजूरी दी। लागत के सापेक्ष पहली किस्त में 12 करोड़ 23 लाख 75 हजार रुपये जारी होंगे। यह मार्ग देसही देवरिया पौहारी छापर, हरियापार, मुसहरी, तवक्कलपुर, वृंदावन आदि गांवों से होते हुए छोटी गंडक नदी पार कर सोनहुला रामनगर चौराहा पर देवरिया-कसया मुख्य मार्ग में मिलती है। तरकुलवा क्षेत्र के लोग इस सड़क के रास्ते सीधे हेतिमपुर में फोरलेन पर पहुंच जाते हैं।
इस सड़क के चौड़ा होने से 20 से अधिक गांवों के लोगों को कुशीनगर-गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन हाईवे पर पहुंचने के लिए कसया नहीं जाना पड़ेगा।
ह