फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The dead body of a person who came out of the house was found after four days, fear of murder

Deoria News: घर से निकले व्यक्ति का शव चार दिन बाद मिला, हत्या की आशंका

Wed, 28 Jun 2023 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a person who came out of the house was found after four days, fear of murder
बिहार के मैरवा थाना क्षेत्र के करजनिया का रहने वाला था मृतक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के अहिरौली तिवारी गांव के दक्षिण स्थित एक नाला किनारे श्मशान घाट के पास बुधवार सुबह झाड़-झंखाड़ में एक व्यक्ति का शव मिला। इससे सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव फेंक दिया गया है। शव से दुर्गंध उठ रही थी। इससे जाहिर है कि शव कई दिन पुराना है। पुलिस छानबीन में जुट गई। कुछ दूरी पर डायरी और मोबाइल मिला। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन शव की पहचान किए। फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर घटना स्थल से नमूना लिया।
बिहार प्रांत के जनपद सिवान के मैरवा थाना क्षेत्र के करजनिया के रहने वाले चंद्रमा सिंह (45) पुत्र जमुना सिंह 24 जून को घर से निकले थे। दूसरे दिन शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन उनकी काफी तलाश किए, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार की सुबह अहिरौली तिवारी गांव के दक्षिण तरफ श्मशान घाट के पास शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव को देखा और शोर मचाना शुरू किया। धीरे-धीरे वहां भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने शव से थोड़ी दूर मिले मोबाइल व डायरी के जरिए घरवालों से संपर्क किया। घर वालों ने शव की पहचान की। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पर हत्या के कारणों को लेकर परिजन असमंज में है। अहिरौली तिवारी में उनकी ससुराल थी। थानाध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह ने बताया कि इसी गांव में उनकी ससुराल है। इसकी छानबीन की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----------------
ससुराल में दामाद का शव चार दिन बाद मिलना पुलिस के लिए चुनौती
थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली तिवारी में मृतक दामाद चंद्रमा सिंह का शव गांव के बाहर श्मशान घाट के समीप 4 दिन बाद मिलना पुलिस के लिए चुनौती भरा विषय है। मृतक चंद्रमा के ससुर श्याम सुंदर सिंह कुशवाहा की मौत पहले ही हो चुकी है। उनके मात्र दो लड़कियां हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। मृतक चंद्रमा बड़ा दामाद था। इनकी पत्नी यहीं पर हैं। उसे एक पुत्र भी है। हो सकता है कि मृतक चंद्रमा परिवार से मिलने आया हो और उसकी हत्या कर दी गई हो। गांव के लोगों का कहना है कि मृतक के ससुर श्याम सुंदर सिंह कुशवाहा के पास भूमि है। लेकिन कोई विवाद वे नहीं बता रहे थे। कहीं भूमि संपत्ति तो उसकी मौत का कारण नहीं है, जो भी हो पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को मौत के कारण का तो पता चल जाएगा, लेकिन उसकी मौत क्यों और कैसे हुई। यह पता लगाना पुलिस के लिए एक चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed