{"_id":"69d69ff26a8793a3740ac8cc","slug":"the-councilors-ended-their-protest-by-submitting-a-memorandum-to-the-eo-deoria-news-c-227-1-sgkp1033-156303-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ईओ को ज्ञापन देकर सभासदों ने समाप्त किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ईओ को ज्ञापन देकर सभासदों ने समाप्त किया धरना प्रदर्शन
Thu, 09 Apr 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में व्याप्त समस्याओं और विकास कार्य की अनदेखी को लेकर नाराज सभासदों ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन शुरू किया। दूसरे दिन दोपहर में अधिशाषी अधिकारी सचिन कुमार पटेल मौके पर पहुंचे। सभासदों ने समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा और आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया है।
सभासदों के मुताबिक 13 जनवरी को एक ज्ञापन जिलाधिकारी को संबोधित दिया गया था लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी इस संबंध में सभासदों को कोई संतोषजनक आश्वासन नहीं दिया गया है। ऐसी दशा में उन्होंने मांगों के समर्थन में नगर पंचायत के सभी कार्य और बैठक कार्रवाई के बहिष्कार का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करने का निर्णय कर लिया। सभासदों ने आरोप लगाया कि उनकी समस्याओं की बातें न सुनना जिम्मेदारों की घोर लापरवाही को दर्शाता है। इस वजह से मांगों को पूरा कराने के लिए मजबूरन धरना प्रदर्शन करना पड़ा।
बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने वालों में शुबराती, सुरेश कुमार, मजीबुल्लाह, राम चंद्र यादव, रेनू प्रतिनिधि राजेश, हरिद्वार आदि ने अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सीओ से मिले आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
ईओ सचिन कुमार पटेल ने कहा कि ज्ञापन लेकर एक माह का समय मांगा है। सभी सभासदों के क्षेत्र का विकास इसके लिए बैठक में बातचीत की जाएगी। पहले भी इनके मांगों का प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा गया था। जैसे-जैसे बजट के लिए स्वीकृति मिलेगी उसी आधार पर सभी वार्डों में सभासदों की देखरेख में विकास कार्य पूरे कराए जाएंगे।